अपराध

यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले सस्पेंड:11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, फैक्ट्री मालिक एनकाउंटर में अरेस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले सस्पेंड:11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, फैक्ट्री मालिक एनकाउंटर में अरेस्ट

यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को विस्फोट हुआ था, उसके मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। मंगलवार तड़के 4 बजे सैयद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई।

इधर, मामले में लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 5 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम शुरू होगा। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं।

रविवार रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया था। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ।

फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए- ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।