अपराध

यूपी के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक में खूनी संघर्ष, फायरिंग में 3 की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 6 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक में खूनी संघर्ष, फायरिंग में 3 की मौत

-पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में देर रात रामलीला मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में हिसाब-किताब को लेकर कमेटी के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया... देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग शुरू हो गई... गोली लगने से 15 वर्षीय कुणाल, 26 वर्षीय अंकित गुप्ता और 30 वर्षीय मोहित गुप्ता की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...

घायल को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है... बताया जा रहा है कि बैठक में पिछले साल के आय-व्यय का हिसाब मांगने को लेकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता और कौशल गुप्ता पक्ष के बीच बहस हुई थी... आरोप है कि इसी दौरान कौशल गुप्ता पक्ष की ओर से फायरिंग की गई... मृतकों में सूरज गुप्ता के सगे भतीजे अंकित और मोहित भी शामिल हैं...

घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है... एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया... पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है... शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है...

बाइट:-सुकीर्ति माधव मिश्रा, एसपी पीलीभीत

बाइट:-कुणाल के परिजन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।