अपराध

यूपी के प्रयागराज में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के प्रयागराज में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

गांधी जयंती के अवसर पर देशभर की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रयागराज के पड़िला महादेवन ग्राम पंचायत में भी विशेष ग्राम सभा की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखे। ग्रामीणों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए सुधार पर संतोष जताया।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सार्वजनिक सेवाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों की राय ली गई। ग्रामीणों ने कहा कि पहले की तुलना में गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को ग्राम सभा के माध्यम से रखने और जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

बैठक में पंचायत स्तर पर शिकायतों के प्रभावी समाधान और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

बाइट: 3 ग्रामीण बाइट: यशवंत यादव, ग्राम विकास अधिकारी

बाइट: विजय गौतम, सदस्य, जिला पंचायत

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

गांधी जयंती पर गाँव में हुई विशेष सभा ने दिखाया कि जब लोगों की आवाज़ें एकजुट होती हैं, तो बदलाव संभव है। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में प्रगति के साथ, ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे नयी योजनाएँ आगे बढ़ सकीं। यह हमें सिखाता है कि समाज के हर कोने में संवाद और सहयोग से समस्याओं का समाधान संभव है, और हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।