यूपीः प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में डॉ. चंद्र प्रकाश उपाध्याय अध्यक्ष निर्वाचित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2026-27 में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र प्रकाश उपाध्याय विजयी हुए हैं। उन्होंने 2446 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 74 वोट से हराया। वहीं महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने 3270 वोट पाकर 283 वोट से जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 11,728 मतदाता थे, जिनमें से 10,050 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने जीत के बाद सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पूरे अधिवक्ता समाज के विश्वास की जीत है और बार व अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करेंगे।
महासचिव संतोष कुमार मिश्रा ने भी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बार की समस्याओं और अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी होगी।
बाइट- चंद्र प्रकाश उपाध्याय, अध्यक्ष बार एसोसिएशन इलाहाबाद हाईकोर्ट
बाइट- संतोष कुमार मिश्रा, महासचिव बार एसोसिएशन इलाहाबाद हाईकोर्ट