अपराध

यूपी के प्रयागराज में केशव मौर्य का दावा- एमएलसी चुनाव में बीजेपी सभी 11 सीटें जीतेगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के प्रयागराज में केशव मौर्य का दावा- एमएलसी चुनाव में बीजेपी सभी 11 सीटें जीतेगी

यूपी के प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में बीजेपी की सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया... उन्होंने झांसी और इलाहाबाद स्नातक सीट के दावेदारों के साथ बैठक की और कहा कि सभी दावेदारों ने बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को समर्थन दिया है...

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर देश का माहौल खराब करने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया... उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता से दूर होने के कारण विचलित है... डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा...

उन्होंने सपा पर शिक्षा, भर्ती, खनन और भू-माफिया को संरक्षण देने के आरोप भी लगाए और अखिलेश यादव से जवाब मांगा।

बाइट----: केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।