अपराध

यूपीः प्रयागराज लाया गया उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरमान बिहारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः प्रयागराज लाया गया उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरमान बिहारी

प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख रुपये के इनामी बताए जा रहे शूटर अरमान को कोर्ट में पेश किया गया। अरमान को बिहार के गया जेल से ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया है। उसे माफिया अतीक अहमद का शूटर बताया जाता है और वह करीब तीन साल से गया जेल में बंद था।

धूमनगंज पुलिस ने अरमान को एडीजे एससी-एसटी कुमार मयंक की अदालत में पेश किया। करीब 23 मिनट की पेशी के दौरान अरमान ने अपने पक्ष की पैरवी के लिए अदालत से निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता नियुक्त करने का आदेश दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 14 दिन बाद होगी।

अरमान की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस अब कस्टडी रिमांड मिलने की उम्मीद कर रही है, ताकि पूछताछ के जरिए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जा सकें।

बाइट- मनोज पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता इलाहाबाद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।