विदेश

यूपी के प्रयागराज मे MNNIT में अगली पीढ़ी के नेटवर्क और AI पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के प्रयागराज मे  MNNIT में अगली पीढ़ी के नेटवर्क और AI पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से अगली पीढ़ी के नेटवर्क और परिनियोजन योग्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ IIIT भोपाल के निदेशक प्रो.

आशुतोष कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में तकनीक और नवाचार की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे नवाचार विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

24 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ता, शिक्षाविद और उद्योग जगत के विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, 5G/6G संचार, IoT और इंटेलिजेंट नेटवर्क जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। सम्मेलन में चयनित 136 शोधपत्रों की प्रस्तुतियों के लिए 27 तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करना और भविष्य के शोध के लिए नई संभावनाएं तलाशना है।

बाइट: प्रो. आशुतोष कुमार सिंह निदेशक, IIIT भोपाल

बाइट: मयंक पांडे विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग एमएनएनआईटी

बाइट:प्रो एम एम गोरे अध्यक्ष कार्यक्रम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।