यूपी के प्रयागराज में ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जिला पंचायत सभागार में ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से ‘विकसित भारत’ विषय पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना से जुड़े विभिन्न चित्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर विशेष नाट्य प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब तक के सार्वजनिक जीवन को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस मौके पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक महीने से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसी क्रम में आज ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बाइट: नंद गोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार