यूपीः प्रयागराज में नराकास की 80वीं बैठक आयोजित, राजभाषा कार्यों के लिए मिला सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रयागराज में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 80वीं बैठक आयोजित हुई। मुख्य आयकर आयुक्त एवं समिति अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ।
अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह ने कहा कि समिति की 80वीं बैठक की यात्रा सभी सदस्य कार्यालयों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। बैठक में बताया गया कि नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्रयागराज नराकास को प्रशंसनीय श्रेणी में प्रोत्साहन सम्मान मिला। साथ ही श्रेष्ठ कार्यों के लिए चल वैजयंती पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी सोनम केसरवानी ने सभी सदस्य कार्यालयों को उपलब्धियों पर बधाई दी। बैठक में बड़ी संख्या में केंद्रीय कार्यालयों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बाइट- सोनम केसरवानी, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी, प्रयागराज