यूपीः प्रयागराज में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए राधाकांत ओझा भाजपा उम्मीदवार, पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा को राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। सोमवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। उम्मीदवारी की जानकारी मिलने के बाद राधाकांत ओझा सबसे पहले संघ कार्यालय पहुंचे।
इसके बाद वे सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया और बधाई दी। मीडिया से बातचीत में राधाकांत ओझा ने कहा कि वे भाजपा संगठन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुके हैं।
संगठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया। उन्होंने राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। ओझा ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी।
साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के हितों के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही।
बाइट- राधाकांत ओझा, राज्यसभा प्रत्याशी