अपराध

यूपीः प्रयागराज में विकसित भारत संकल्प सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः प्रयागराज में विकसित भारत संकल्प सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

इसके बाद उन्होंने दीप ज्योति जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। डिप्टी सीएम खुद सिर पर दीप ज्योति लेकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 25 वर्ष पूरे किए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री को 25 वर्ष के कार्यकाल पर शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और सम्मान बढ़ाने के इस संकल्प को पूरा करने में हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।

बाइट- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री उ.प्र.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।