देश

यूपी राज्यपाल जिस वंदेभारत ट्रेन में बैठी थीं, उसपर पथराव:सूरत के पास 2 कोच के शीशे टूटे, पत्थर मारने वाला युवक हिरासत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी राज्यपाल जिस वंदेभारत ट्रेन में बैठी थीं, उसपर पथराव:सूरत के पास 2 कोच के शीशे टूटे, पत्थर मारने वाला युवक हिरासत में

मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22961) पर सूरत के पास पथराव किया गया। सूरत रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन जब उतरण स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी एक युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। घटना के समय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी ट्रेन में सफर कर रही थीं।

वह एग्जीक्यूटिव कोच में थीं, इसलिए पूरी तरह सुरक्षित रहीं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रेन के सामान्य चेयर कार के C-6 और C-10 कोच के शीशे क्रैक हो गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पश्चिम रेलवे के PRO अनुभव सक्सेना ने बताया कि सूरत से ट्रेन रवाना होने के बाद उतरण रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत पर पथराव की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत RPF को जानकारी दी गई। अंकलेश्वर RPF के इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

नशे की हालत में पकड़ा गया संदिग्ध VVIP यात्री के ट्रेन में सवार होने के कारण घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। RPF की टीम ने रेलवे ट्रैक के पास करीब 30 वर्षीय एक युवक को पकड़ा। शुरुआती जांच में उसके नशे की हालत में होने की बात सामने आई है।

फिलहाल उसकी पहचान और पथराव के कारणों की जांच की जा रही है। पथराव के पीछे की वजह की जांच सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पथराव नशे की हालत में किया गया या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सूरत-अहमदाबाद रेल मार्ग के आसपास गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।