राजनीति

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासत तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासत तेज

सितंबर 26, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी और नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है।

उत्तर प्रदेश की इन 10 राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर मंथन तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने 28 सितंबर को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, जबकि भाजपा भी जल्द उम्मीदवारों के नाम पर फैसला कर सकती है।

उधर, विधान परिषद की पांच स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। वहीं, नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी।

ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजनीति में उम्मीदवारों के चयन और रणनीति को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।