राज्य

यूपी के रामपुर में जनगणना की तैयारी तेज, 16 नवंबर से स्वगणना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के रामपुर में जनगणना की तैयारी तेज, 16 नवंबर से स्वगणना

रामपुर में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना, जबकि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक मकान सूचीकरण और जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 35 फील्ड ट्रेनर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने जनगणना में आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिला जनगणना अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य होगा, जबकि 4 जनवरी को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बेघर परिवारों की गणना की जाएगी।

बाइट - अजय द्विवेदी, डीएम, रामपुर बाइट - अंकुर शुक्ला, मास्टर ट्रेनर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।