अपराध

यूपी के रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर FIR दर्ज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर FIR दर्ज

रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूर्व सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED की रिपोर्ट के आधार पर अजीम नगर थाने में आजम खान, जौहर ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। ED के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के भवनों की निर्माण लागत 494.46 करोड़ रुपये है, जबकि ट्रस्ट ने आयकर रिटर्न में 78.32 करोड़ रुपये का ही पूंजीगत खर्च दिखाया। करीब 416.14 करोड़ रुपये के अंतर पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में सरकारी ठेकों की रकम यूनिवर्सिटी में लगाने और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप भी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइट – अनिल कुमार सिसोदिया, पुलिस अधीक्षक (एसपी), रामपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।