यूपी के रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायबरेली में SIR मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में शहीद चौक पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान राहुल गांधी के लिए मां सरस्वती से सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार की स्थिति में कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करती है। साथ ही, उन्होंने रायबरेली सांसद राहुल गांधी के क्षेत्र के विकास को लेकर भी सवाल उठाए।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाएगा तो रायबरेली से भी उसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन में बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट:- दिनेश प्रताप सिंह, उद्यान मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार