यूपीः सहारनपुर में 6.10 करोड़ की स्मैक बरामद, एक महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सहारनपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली मंडी और जनकपुरी पुलिस ने नारकोटिक्स और एसओजी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत की 3 किलो 303 ग्राम स्मैक बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामली का टॉप-10 अपराधी शहजाद उर्फ कालू भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ शामली और मुजफ्फरनगर में हत्या के प्रयास, चोरी, हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बरेली रेलवे स्टेशन के आसपास इमराना नाम की महिला से स्मैक खरीदकर सहारनपुर में सप्लाई करते थे।
वहीं जनकपुरी पुलिस ने साकिर को 2 किलो 24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ 4 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से एक कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
बाइट- अभिनंदन, एसएसपी सहारनपुर