यूपीः सहारनपुर की प्राची चौधरी ने एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण पदक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में सहारनपुर की प्राची चौधरी ने महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्राची की जीत की खबर मिलते ही सरसावा के गांव झबीरण में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्राची के पिता जयवीर सिंह किसान हैं। बेटी के खेल करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद उसका पूरा साथ दिया। प्रशिक्षण के लिए बेहतर जूतों की जरूरत होने पर उन्होंने उधार लेकर जूते खरीदे थे। प्राची की सफलता पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
उनकी मां राजेश देवी ने कहा कि बेटी ने देश का नाम रोशन कर परिवार और पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।