राजनीति

यूपीः संभल पहुंची वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा, मुस्लिम समाज ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः संभल पहुंची वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा, मुस्लिम समाज ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा

गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा बुधवार को संभल पहुंची। जनपद में प्रवेश पर बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जिले में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। संभल विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने बुलडोजर से यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा वाराणसी तक जाएगी। यात्रा में गुजरात से आए लोग शामिल हैं। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, यात्रा को पूरा होने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है।

बाइट- चौधरी हरेंद्र सिंह उर्फ़ रिंकू, भाजपा जिलाध्यक्ष, संभल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।