अपराध

यूपीः संभल में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी बैंक खातों और सिम के जरिए ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः संभल में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी बैंक खातों और सिम के जरिए ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार

संभल साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सीधे-साधे लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते और फर्जी सिम जारी कराते थे। साइबर ठगी की रकम पेट्रोल पंपों पर लगी एटीएम और POS मशीनों के जरिए स्वाइप कर कैश में बदली जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, फर्जी सिम और बैंक खातों की सप्लाई राजस्थान समेत विभिन्न इलाकों में सक्रिय साइबर ठगों को की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में सम्भल और मुरादाबाद के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है।

बाइट- विकास चंद्र त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक संभल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।