राजनीति

यूपी में सपा को झटका, राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में सपा को झटका, राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

समाजवादी पार्टी से बगावत कर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। राकेश प्रताप सिंह के बीजेपी में शामिल होने के लिए आज सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी समेत सैकड़ों लोगों ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की गतिविधियों से परेशान होकर तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है, जो उनके लिए गर्व की बात है। वहीं, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भले ही छोटे दलों को अपने साथ ले आए, लेकिन इससे उसे चुनावी सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो अपने घर में दूसरे दलों के समर्थन के बिना चुनाव नहीं जीत पाते, वे पूरे देश में क्या चुनाव जीतेंगे।

बाइट 1: पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

बाइट 2: स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव, बीजेपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।