यूपी सरकार के मुख्य कर-करेतर राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज हुई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेतर राजस्व में सितम्बर 2026 में पिछले साल की तुलना में 3332 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितम्बर में सरकार को कुल 18,570 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि सितम्बर 2025 में यह आंकड़ा 15,238 करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री की 6 अक्टूबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आंकड़े जारी किए गए।
जीएसटी से इस साल 7,053 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जो पिछले साल से 1,442 करोड़ रुपये अधिक है। आबकारी राजस्व 4,611 करोड़ रुपये रहा, जबकि स्टाम्प एवं निबंधन से 3,054 करोड़ रुपये मिले। वैट से 2,628 करोड़, परिवहन से 1,001 करोड़ और भू-तत्व एवं खनिकर्म से 223 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
बाइट- सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री, यूपी