देश

यूपीः सेवा संकल्प यात्रा के 80 बाइकर्स पहुंचे वाराणसी, पंजीयन राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः सेवा संकल्प यात्रा के 80 बाइकर्स पहुंचे वाराणसी, पंजीयन राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया स्वागत

वाराणसी में तिरुपति बालाजी से करीब 2000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 40 मोटरसाइकिलों पर सवार 80 युवा काशी पहुंचे। सोमवार शाम करीब 7 बजे वाराणसी पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने पुष्प वर्षा कर बाइकर्स का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि तिरुपति बालाजी के दर्शन के बाद युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना के साथ काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।

काशी पहुंचने पर बाइकर्स और लोगों ने हर-हर महादेव, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। काशी पहुंचने के बाद सेवा संकल्प यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सभी बाइकर्स प्रसन्न नजर आए।

बाइट- रवीन्द्र जायसवाल, पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश शासन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।