अपराध

यूपी के श्रावस्ती में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के श्रावस्ती में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

वीओ- उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दस साल की मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है... जिस उम्र में बच्चियों के हाथों में खिलौने होने चाहिए... उस उम्र में एक मासूम को ऐसी पीड़ा से गुजरना पड़ा... जिसको शायद कभी भुलाया नहीं जा सकता... लेकिन अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़िता और उसके परिवार को इंसाफ की उम्मीद जरूर जगी है...आरोपी शंकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को घटनास्थल पर ले जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी... जिसकी जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया है...

ग्राफिक्स इन -

हेडर- रेप आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव का है

22 सितंबर को दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

(जांच के दौरान) पुलिस ने आरोपी की पहचान शंकर के रूप में की

(पुलिस ने) आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की

(पुलिस द्वारा) आरोपी के घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद किए गए

(इसके बाद) पुलिस आरोपी को उसकी निशानदेही पर घटनास्थल ले गई

घटनास्थल से लौटते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की

(पुलिस की जवाबी कार्रवाई में) आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी

ग्राफिक्स आउट-

बाइट- राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती

वीओ- मुठभेड़ के बाद मौके पर फील्ड यूनिट की टीम पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की...फिलहाल घायल आरोपी का इलाज सीएचसी में जारी है...वहीं इस मामले में पुलिस, बरामद साक्ष्यों को जांच में शामिल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है...

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्रेणी: बाल संरक्षण और अपराध। यह खबर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में 10‑वर्षीय लड़की पर दुष्कर्म के आरोप में आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक युवा लड़की के खिलाफ गंभीर अपराध को उजागर करती है और दिखाती है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके न्याय की दिशा में कदम उठाया। इस तरह के मामलों से आम जनता में बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, समाज में अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की भावना प्रबल होती है और पीड़ितों के परिवारों को उम्मीद मिलती है कि कानून व्यवस्

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

सभी समाज के सदस्यों को याद दिलाना चाहिए कि हिंसा का कोई वैध रास्ता नहीं है। जब भी किसी विवाद की बात हो, तो संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। समाज में सहानुभूति और शिक्षा का प्रसार कर हमें ऐसे अपराधों को रोकना होगा। पीड़ित परिवार को हमारा सच्चा समर्थन चाहिए, और हमें सभी को मिलकर सुरक्षित और न्यायपूर्ण समाज की ओर बढ़ना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।