राज्य

यूपीः श्रावस्ती में बाढ़ का कहर, राप्ती खतरे के निशान से ऊपर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः श्रावस्ती में बाढ़ का कहर, राप्ती खतरे के निशान से ऊपर

ये तस्वीरें श्रावस्ती की हैं... जहां राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है... और नदी के उफान ने कई गांवों में हालात बिगाड़ दिए हैं।मल्हीपुर इलाके के बीरपुर और भगवानपुर भैसाही में बाढ़ का पानी घरों के अंदर तक पहुंच चुका है... जिससे लोगों की गृहस्थी और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।मुख्य सड़कों पर करीब दो फीट तक तेज धार बह रही है...

जबकि कई संपर्क मार्ग पानी में कट चुके हैं।वहीं, गिलौला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी जलमग्न हो गया है... जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।भिनगा तहसील के रतनपुर पुल पर भी घुटनों तक पानी का तेज बहाव है... बावजूद इसके लोग जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं। बाढ़ के इस संकट में ग्रामीणों के सामने सुरक्षित आवागमन और इलाज, दोनों बड़ी चुनौती बन गए हैं।

बाइट- तीमारदार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।