राज्य

यूपी के श्रावस्ती में बाढ़ का कहर, राप्ती खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के श्रावस्ती में बाढ़ का कहर, राप्ती खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर

श्रावस्ती में बाढ़ का कहर जारी है। राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जमुनहा क्षेत्र के बीरपुर, ऐंठा समेत कई गांवों और प्राथमिक स्कूलों में पानी भर गया है। बाढ़ के चलते ग्रामीण घरों की छतों और सड़कों के किनारे त्रिपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। कई घरों में कमर तक पानी भरने से गृहस्थी का सामान डूब गया है और चूल्हे तक पानी में समा गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की है। वहीं, एसडीएम रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है।

बाइट 1: पीड़ित ग्रामीण बाइट 2: रवि प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी (SDM)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।