यूपी के श्रावस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर होगा सत्यापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रावस्ती में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने और त्रुटिवश कटे नामों को दोबारा जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी सिलसिले में तहसील जमुनहा में अधिकारियों और बीएलओ के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम जमुनहा रवि प्रताप सिंह ने बीएलओ, सुपरवाइजर, खंड शिक्षा अधिकारी और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए। अभियान के दौरान तकनीकी त्रुटि या मानवीय भूल के कारण मतदाता सूची से हटाए गए पात्र लोगों के फॉर्म-6 भरवाकर उनके नाम दोबारा जोड़े जाएंगे।
इसके साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु के युवा मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। श्रावस्ती जिले के कई लोग रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिससे उनके दस्तावेज जुटाने में बीएलओ को परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए एसडीएम ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को बीएलओ का सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के मुताबिक, यह अभियान केवल शिविरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
बाइट--- रवि प्रताप सिंह, एसडीएम जमुनहा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
श्रेावस्ती में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को सही और समावेशी बनाने के लिए है। इस पहल से पात्र नागरिकों को मताधिकार से वंचित होने के जोखिम को कम किया जा सकेगा। इससे चुनाव में भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित होगी। जनता के लिए यह सुनिश्चित करेगा कि उनके वोट सही तरीके से गिने जाएँ और किसी भी नाम को अनजाने में हटाया न जाए।