यूपीः श्रावस्ती में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावितआंधी-तूफान और बारिश को लेकर जिले में हाई अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रावस्ती में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। गिलौला कस्बे के पास नेशनल हाईवे-730 पर करीब 200 मीटर तक कई फीट पानी भर गया है। सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं और कई वाहन पानी में बंद हो जा रहे हैं।
भारी वाहनों के गुजरने पर पानी की तेज लहरें सड़क किनारे दुकानों और मकानों तक पहुंच रही हैं। इससे दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है और लोगों को घरों में पानी भरने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, आंधी-तूफान और भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। लोगों से सुरक्षित पक्के मकानों में रहने की अपील की गई है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। डायल 112 की गाड़ियां और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर श्रावस्ती जिले में लगातार मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान के कारण हुए जलभराव और सड़क पर हुए दुर्घटनाओं के बारे में है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी पानी भर रहा है, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है और लोगों को चोट लग रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि यात्रा में देरी, दुर्घटनाएँ, और संपत्ति को नुकसान पहुँचना, साथ ही स्वास्थ्य जोखिम बढ़ना।