राजनीति

यूपीः श्रावस्ती में ओवैसी ने सपा पर जमकर बोला हमला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः श्रावस्ती में ओवैसी ने सपा पर जमकर बोला हमला

श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने बसपा छोड़कर एआईएमआईएम में आए दद्दन खां को भिनगा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब श्रावस्ती में मदरसों और मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था, तब अखिलेश यादव और उनकी पार्टी कहां थी।

उन्होंने समाजवादी पार्टी को ‘चाइना का माल’ बताते हुए कहा कि यह ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। ओवैसी ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया था और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन अखिलेश यादव की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

ओवैसी ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करना है, तो वह आज भी इंडिया गठबंधन के साथ आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि दोस्ती के लिए बढ़ा हाथ जरूरत पड़ने पर उनकी ‘गिरेबान’ तक भी पहुंच सकता है।

बाइट- असदुद्दीन ओवैसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMIM

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।