यूपीः श्रावस्ती में राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर, 24 घंटे अलर्ट मोड पर कंट्रोल रूम, राहत-बचाव कार्य जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रावस्ती में राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सिसवारा और मंझावा सुमाल समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने SDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए भेजा। तेज बहाव के बीच SDRF के जवानों ने अभियान चलाकर 14 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।
टीम ने बाढ़ में फंसे मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। सभी ग्रामीणों को राहत शिविरों और सुरक्षित जगहों पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक राम फेरन पांडेय भी मौके पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में SDRF और स्थानीय टीमें लगातार काम कर रही हैं। कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रखा गया है। प्रशासन की प्राथमिकता फंसे लोगों और उनके पशुओं को सुरक्षित निकालना और राहत सामग्री पहुंचाना है।
बाइट- राम फेरन पाण्डेय, भाजपा विधायक बाइट- राजेश कुमार मिश्रा, एसडीएम इकौना