व्यापार

यूपीः श्रुति गंगवार का राज्यसभा नामांकन करने के बाद बरेली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः श्रुति गंगवार का राज्यसभा नामांकन करने के बाद बरेली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद बरेली लौटीं भाजपा प्रत्याशी श्रुति गंगवार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद श्रुति गंगवार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए की बात करती है, लेकिन उसकी राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में परिवार और व्यापारी को जगह दी गई है।

उन्होंने कहा कि सपा की प्राथमिकता पीडीए नहीं है। श्रुति गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की बात करती है और इसकी झलक राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संदेश के अनुरूप भाजपा की नीतियां काम कर रही हैं।

श्रुति गंगवार ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे।

बाइट - श्रुति गंगवार (राज्यसभा प्रत्याशी)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।