यूपीः सोनभद्र में ग्राम सभाओं की विशेष बैठक, योजनाओं पर हुआ मंथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोनभद्र जिले की विभिन्न ग्राम सभाओं में विशेष बैठकों का आयोजन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। चोपन और सलखन के पंचायत भवनों में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
अधिकारियों ने रोजगार से जुड़ी वीबी रामजी योजना में किए गए बदलावों की भी विस्तार से जानकारी साझा की। उत्सव के रूप में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी विभागों की प्रदर्शनी के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। लाभार्थियों ने योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं से जुड़कर वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं और परिवार का भविष्य संवार रहे हैं।