यूपी के सोनभद्र में मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता मार्च
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता पैदल मार्च को रवाना किया। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न संस्थानों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
मार्च के जरिए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, किसी भी तरह के उत्पीड़न या आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने की अपील की गई। महिलाओं को आपातकालीन नंबर 112, महिला पावर लाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट: अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र