राजनीति

यूपी के  सुल्तानपुर में   राहुल गांधी मानहानि केस में 26 अक्टूबर को आएगा फैसला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के  सुल्तानपुर में   राहुल गांधी मानहानि केस में 26 अक्टूबर को आएगा फैसला

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत में कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने मामले की पत्रावली आदेश के लिए रख दी है और 26 अक्टूबर 2026 को फैसले की तारीख तय की है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला के मुताबिक, फैसले के दिन अदालत की प्रक्रिया के तहत राहुल गांधी की मौजूदगी रहेगी।

यह मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी से नाराज भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ता अपनी-अपनी दलीलें पूरी कर चुके हैं।

अब 26 अक्टूबर को अदालत के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।