राज्य

यूपी में तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी  में तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश

वीओ- उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार बरस रहे बादलों ने लोगो के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है.... हालात यें हैं कि उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर पानी भरने से सड़कें जलमग्न हो गई हैं... मुरादाबाद में भी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है...वहीं, इस बारिश का असर किसानों की फसलों पर भी दिखाई देने लगा है...

खेतो में खड़ी फसलें बारिश के चलते बर्बाद हो गई हैं...प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आ रही ये तस्वीरें बारिश के असर को बयां कर रही हैं... बता दें कि प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है... वहीं, आंधी और आकाशीय बिजली की घटनाओं में अब तक 56 लोगों की मौत, 46 लोगों के घायल होने और एक हजार से ज्यादा मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है...साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है...

ग्राफिक्स इन-

हेडर- यूपी में भारी बारिश की चेतावनी ------------------

रेड अलर्ट

  • 8 जिलों में भारी बारिश
  • श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर,
  • रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर

-------

ऑरेंज अलर्ट

  • लखनऊ, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर
  • बलरामपुर, हरदोई, बाराबंकी और बिजनौर

-----------

  • कई जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका
  • बाढ़ की संभावना को लेकर सरकार अलर्ट
  • खराब मौसम में बाहर न निकलने की अपील

ग्राफिक्स आउट-

वीओ- लगातार बारिश के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए योगी सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है... ऊर्जा विभाग को बिजली व्यवस्था की निगरानी और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं...

ग्राफिक्स इन- बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार अलर्ट ----- हेडर

  • बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सक्रिय गैंग तत्काल मौके पर पहुंचेंगे
  • स्थानीय फॉल्ट की जानकारी उपभोक्ताओं तक भी पहुंचाई जाए
  • लखनऊ के शक्ति भवन में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है
  • 1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए हैं

ग्राफिक्स आउट-

वीओ- यदि बारिश के कारण आपके क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित है तो आप इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकते है...

ग्राफिक्स इन-

कंट्रोल रूम के नंबर----- हेडर

शक्ति भवन - 0522-2288737, 2288738 टोल फ्री - 1912

मध्यांचल - 0522-4950397 केस्को - 8189045757

पूर्वांचल - 0542-2300137 दक्षिणांचल - 9412719627

पश्चिमांचल - 9412749313

ग्राफिक्स आउट-

वीओ- मौसम के बदले मिजाज से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं... इसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अगर जरूरी काम ना हों तो घर में ही रहने की अपील की है... और अधिकारी बारिश से हुए जान-माल, पशुओं और आर्थिक नुकसान का मौके पर जाकर जायजा ले रहे है साथ ही सीएम के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण किया जा रहा है... और सीएम ने कहा कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।