राज्य

यूपीः उन्नाव में बारिश से बने हालात की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः उन्नाव में बारिश से बने हालात की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने की समीक्षा

उन्नाव में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिले में चल रहे विकास कार्यों और बारिश से बनी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश से गांवों में हुए नुकसान, जनहानि, पशुहानि और फसलों के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसी भी परिवार को सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण जिन लोगों के मकान गिर गए हैं, उन्हें नियमानुसार सहायता दी जा रही है। सोमवार को कुछ प्रभावित परिवारों को सांकेतिक रूप से सहायता राशि के चेक भी दिए गए। उन्होंने कहा कि जनहानि और पशुहानि के मामलों में भी राहत राशि के चेक दिए गए हैं। जिले के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जाकर प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

सरकार का उद्देश्य आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना है।

बाइट - रजनी तिवारी, प्रभारी मंत्री उन्नाव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।