यूपीः वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प कलश यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुजरात के वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प कलश यात्रा सोनभद्र पहुंची। यात्रा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए ओबरा पहुंची, जहां मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने यात्रा दल का स्वागत किया।
समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने यात्रा में शामिल सदस्यों का माल्यार्पण और स्वागत किया। इसके बाद केसरिया दुपट्टा पहनाकर उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा में शामिल बाइक राइडर्स ने दूरदर्शन से अपने सफर के अनुभव साझा किए।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में लाभार्थियों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। यात्रा दल के सदस्यों ने लोगों से संवाद भी किया। यात्रा के दौरान राज्यमंत्री संजीव गोंड, उपजिलाधिकारी रवि कुमार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के साथ पौधरोपण किया गया।
इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यात्रा दल के प्रभारी विशाल पटेल ने बताया कि सोनभद्र से चार अलग-अलग राज्यों की सीमाओं से यात्रा जिले में प्रवेश कर रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास और लोगों से संवाद किया जाएगा। इसके बाद यात्रा वाराणसी पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
बाइट- संजीव गोंड, समाज कल्याण राज्यमंत्री
बाइट- विशाल पांडेय, जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा
बाइट- नरपत सिंह राजपूत, बाइक राइडर, यात्रा दल