राज्य

यूपी के वाराणसी में AI से पर्यटन को नई उड़ान, विरासत-संस्कृति संरक्षण पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के वाराणसी में AI से पर्यटन को नई उड़ान, विरासत-संस्कृति संरक्षण पर जोर

वाराणसी में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर होटल ताज, नदेसर में “TWA टूरिज्म कैलेंडर ऑफ उत्तर प्रदेश” का शुभारंभ किया गया। आईआईए वाराणसी और टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में “डिजिटल काशी, ग्लोबल काशी—AI से पर्यटन को नई उड़ान” विषय पर संगोष्ठी हुई।

मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने पर्यटन के विकास में AI और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ भारतीय संस्कृति, विरासत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यटन स्थलों के मूल स्वरूप और सांस्कृतिक पहचान को भी सुरक्षित रखना जरूरी है।

वहीं, आईआईए के उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी ने कहा कि AI और डिजिटल तकनीक के जरिए काशी समेत यूपी के पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बाइट: आर. के. चौधरी — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए), वाराणसी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।