यूपीः वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में जीनोम संपादन प्रयोगशाला का शिलान्यास, सब्जियों की नई किस्मों पर होगा शोध
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी के शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा महानिदेशक अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली।
साथ ही जीनोम संपादन प्रयोगशाला का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया। इस प्रयोगशाला के निर्माण से सब्जियों की नई और बेहतर किस्मों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दूरदर्शन समाचार प्रतिनिधि दीपक ज्योति त्रिपाठी से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह देश का महत्वपूर्ण संस्थान है, जो प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने में योगदान दे रहा है।
संस्थान पोषण के लिए सब्जियों की नई किस्में विकसित करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि दौरे का उद्देश्य संस्थान के विकास की संभावनाओं पर वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श करना और किसानों तथा आम जनता को अधिक लाभ पहुंचाने के उपाय तलाशना है।
बाइट- मांगी लाल जाट, महानिदेशक कृषि एवं सचिव कृषि अनुसंधान शिक्षा