खेल

यूपीः वाराणसी के BHU में ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ सम्मेलन में मंत्री मनसुख मांडविया हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः वाराणसी के BHU में ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ सम्मेलन में मंत्री मनसुख मांडविया हुए शामिल

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘यूथ फॉर विकसित भारत, माई भारत युवा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में देशभर से युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

इस दौरान कंटेंट क्रिएशन, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं, खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्रों को केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया। मनसुख मांडविया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता के दम पर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है और देश के युवा इस बदलाव के प्रमुख सारथी हैं।

बाइट: डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।