यूपीः वाराणसी में महिलाओं की अनोखी ग्रीन आर्मी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक के देवरा गांव की निर्मला देवी महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं की एक ग्रीन आर्मी बनाई है, जिसमें करीब 3 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। इन महिलाओं की पहचान हरी साड़ी है। ग्रीन आर्मी सामाजिक बुराइयों को दूर करने, नशा मुक्ति, शिक्षा और परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है।
बच्चियों के जन्म पर टीम उनके घर पहुंचकर उत्सव भी मनाती है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हवाई चप्पल बनाने का काम शुरू किया गया है। इससे महिलाएं घर का काम करते हुए अपने गांव में ही रोज करीब 200 रुपये तक कमा लेती हैं। निर्मला देवी बताती हैं कि उन्होंने जब पहली बार हवाई स्लीपर बनाया, तो उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार के रूप में भेजा।
प्रधानमंत्री की ओर से मिले पत्र ने उन्हें और पूरी ग्रीन आर्मी को काफी उत्साहित किया। आज ग्रीन आर्मी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रही है।
बाइट- निर्मला देवी, ग्रीन आर्मी प्रमुख बाइट- रवि मिश्रा, फाउंडर ग्रीन आर्मी