यूपी के वाराणसी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही सरकार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रिया गुप्ता को सरकार की ओर से मोबाइल काशी प्रेरणा कैफे उपलब्ध कराया गया है।कैफे शुरू करने के लिए सरकार की ओर से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की सहायता दी गई, जबकि प्रिया गुप्ता ने लगभग 25 हजार रुपये अपने पास से लगाए।
कैफे के लिए सरकार की ओर से जगह की भी व्यवस्था की गई है।प्रिया गुप्ता कैफे में बड़ा पाव, स्लाइस ब्रेड पकोड़ा, क्रिस्पी, मोमोज और सत्तू की लस्सी समेत कई फास्ट फूड आइटम बेच रही हैं। प्रतिदिन करीब 2 से 2.5 हजार रुपये की बिक्री हो रही है, जिससे उन्हें लगभग 500 रुपये प्रतिदिन की आमदनी हो रही है।
इससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की देखभाल कर रही हैं।कैफे में आने वाले ग्राहक भी प्रिया गुप्ता के बनाए फास्ट फूड की तारीफ कर रहे हैं। उपायुक्त स्वरोजगार पवन सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए हर संभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
बाइट-पवन सिंह — उपायुक्त, स्वरोजगार बाइट-प्रिया गुप्ता — लाभार्थी
बाइट- ग्राहक — काशी प्रेरणा कैफे