यूपीः वाराणसी में मनसुख मांडविया के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली, मंत्री मनसुख मांडविया हुए शामि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में युवाओं ने नशामुक्त भारत और स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए साइकिल रैली निकाली। रैली की शुरुआत नमो घाट से हुई, जो करीब चार किलोमीटर की दूरी तय कर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंची। इससे पहले युवाओं ने नशामुक्त भारत की शपथ ली।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा और स्वस्थ नागरिक देश की तरक्की की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर फिट रहता है, प्रदूषण नहीं होता और पैसों की भी बचत होती है। नमो घाट से गुब्बारे छोड़कर रैली की शुरुआत की गई। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति ने पुष्पगुच्छ देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और विश्वविद्यालय के इतिहास की जानकारी दी।
रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
बाइट- मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार
बाइट- हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन
बाइट- कुलपति संपूर्णानंद, संस्कृत विश्वविद्यालय
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर वाराणसी में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में आयोजित साइकिल रैली के बारे में है, जिसमें युवाओं ने नशामुक्त भारत और स्वस्थ जीवन का संदेश फैलाया। यह विषय समाज में नशा विरोधी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकारी अधिकारी और युवा मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कदम उठा रहे हैं, जिससे नशा मुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है। आम जनता प