यूपी के वाराणसी में सेवा संकल्प मोटरसाइकिल यात्रियों का स्वागत, काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन स्थित सभागार में आज सेवा संकल्प मोटरसाइकिल यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों और मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन देखा। इसके बाद यात्रा कलश के साथ मोटरसाइकिल यात्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पहुंचे।
यहां सभी यात्रियों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। यात्रियों का स्वागत दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान यात्रियों को रुद्राक्ष की माला, अंगवस्त्रम और बाबा विश्वनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। गुजरात से वाराणसी पहुंचे मोटरसाइकिल यात्रियों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और देश के विकास की कामना की। साथ ही 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की कामना की।
बाइट: पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश
बाइट: दयाशंकर मिश्र, आयुष मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश शासन
बाइट: हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
बाइट: गुजरात से आए मोटरसाइकिल यात्री