यूपीः वाराणसी में सीएम योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदली काशी की तस्वीर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, " आप सभी लोग इस बात को देखते हैं कि काशी बदल चुकी है। अविनाशी काशी का कायाकल्प प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ है। जिस काशी की संकरी गलियां, 2014 के पहले जिस काशी में गंदगी का अंबार देखने को मिलता था, सड़कों पर निराश्रित गौवंश घूमते दिखाई देते थे, काशी को बिजली के लिए तरसना पड़ता था।
जिस काशी के लिए जाम नियति बन चुकी थी... उसी गंदगी में अपने जीवन को आगे बढ़ाने की नियति लोग बांध चुके थे... वह काशी आज अपनी एक नई आभा, अपनी नई काया के साथ, नए कलेवर के साथ, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आगे बढ़ रही है...सरकार निर्माण कार्य कर सकती है लेकिन उसके संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी जागरूक समाज की होती है...अगर जनता जागरूक नहीं है तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशाही होने में देर नहीं लगती..."
बाइट- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ.प्र.