यूपीः वाराणसी में सीएम योगी ने स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित, 16 हजार रुपये मानदेय देने की बात कही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी के पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में विधायक नीलकंठ तिवारी की ओर से स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग सो रहे होते हैं, तब स्वच्छता कर्मी गलियों, सड़कों और शहर की सफाई में जुटे रहते हैं।
शहर को स्वच्छ रखने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्वच्छता मित्र को 16 हजार रुपये प्रतिमाह से कम मानदेय नहीं मिलना चाहिए। वहीं, सम्मानित स्वच्छता कर्मियों ने खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर अच्छा लगा, लेकिन 16 हजार रुपये मानदेय की घोषणा का लाभ जब उनके हाथों में पहुंचेगा, तब उन्हें और खुशी होगी।
बाइट- नीलकंठ तिवारी, विधायक शहर दक्षिणी वाराणसी
बाइट- स्वच्छता कर्मी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर वाराणसी में स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह के बारे में है, जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया और 16 हजार रुपये मानदेय देने का वादा किया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि स्वच्छता कार्यकर्ता शहर की स्वच्छता बनाए रखने में अनिवार्य भूमिका निभाते हैं और अक्सर उन्हें पर्याप्त मान्यता नहीं मिलती। इस मान्यतापूर्ण कार्यक्रम से सार्वजनिक जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छता कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग स्वच्छता के प्रति अधिक सज