यूपीः वाराणसी में T20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता, ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का नितिन नबीन ने किया अनावरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में सेवा संकल्प माह के तहत होने वाली टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण किया गया। होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत प्रस्तावित है। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।