अपराध

यूपीः यूपी में 24 घंटे के भीतर मेरठ और ललितपुर में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः यूपी में 24 घंटे के भीतर मेरठ और ललितपुर में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं

यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है.... 24 घंटे के भीतर मेरठ और ललितपुर में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं.... और दोनों मामलों में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.... देखिए ये रिपोर्ट।

प्रदेश/पैकेज - मेरठ से ललितपुर तक, यूपी पुलिस का एक्शन

टॉप - मेरठ से ललितपुर तक... यूपी पुलिस का एक्शन

यूपी में 24 घंटे में दो एनकाउंटर... दो आरोपी गिरफ्तार

स्लग - यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी

यूपी में 24 घंटे के भीतर मेरठ और ललितपुर में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं

मेरठ में महिला की हत्या का आरोपी शुभम उर्फ बारवी मुठभेड़ में घायल

ललितपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

विजुअल - https://x.com/network_piyush/status/2106228913601130912?s=20

https://x.com/AnaadiTVUPUK/status/2106249961042260447?s=20

https://x.com/bstvlive/status/2106254512956768741?s=20

वीओ - यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है... अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं... इसी कड़ी में 24 घंटे के भीतर मेरठ और ललितपुर में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं... मेरठ में महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी पुलिस की कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार हुआ... तो ललितपुर में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया... क्या है पूरा मामला और पुलिस ने कैसे की कार्रवाई, आइए जानते हैं....

हेडर - मेरठ से ललितपुर तक... यूपी पुलिस का एक्शन

  • मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में 2 अक्टूबर की रात पुलिस टीम मवाना बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी
  • इसी दौरान करीमपुर की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए
  • पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया
  • (आरोप है कि ) संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और फिर भागने की कोशिश की
  • जवाबी कार्रवाई में शुभम उर्फ बारवी के दोनों पैरों में गोली लगी
  • पूछताछ में शुभम ने 13 सितंबर को एक महिला की हत्या करने की बात बताई
  • इस मामले में दूसरे संदिग्ध की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है
  • (वहीं ) दूसरी मुठभेड़ ललितपुर में हुई
  • ललितपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है
  • पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी सुखलाल सहरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है
  • ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में पवा गांव के पास जंगल में पुलिस टीम ने आरोपी को घेरा
  • घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ हुई
  • जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुखलाल सहरिया के पैर में गोली लगी

ग्राफिक्स आउट -

बाइट- पंकज लवानिया, क्षेत्राधिकारी मवाना, मेरठ ( 0.24 - 1.00 )

https://x.com/AHindinews/status/2106208465140204020?s=20

वीओ - मेरठ में हत्या से जुड़े साक्ष्यों, बरामद सामान और दूसरे संदिग्ध की भूमिका की जांच की जा रही है... वहीं, ललितपुर मामले में पुलिस दुष्कर्म के आरोप से जुड़े साक्ष्यों के साथ-साथ मुठभेड़ की परिस्थितियों की भी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच करेगी।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

यूपी में हुए दो एनकाउंटर से यह सिखने को मिलता है कि हिंसा का कोई विकल्प नहीं होता। जब भी किसी विवाद का सामना हो, संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना सबसे सही है। समाज को एकजुट होकर शांति और सहानुभूति का संदेश देना चाहिए। पीड़ितों के प्रति संवेदना रखते हुए, हमें न्याय के प्रति जागरूक रहना चाहिए और सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि कानून और सहिष्णुता ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।