देश

यूपीआई ने पूरा किया 10 साल का सफर

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 25, चंबा (हिमाचल प्रदेश): यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) ने अपने सफल 10 साल पूरे कर लिए हैं। यूपीआई को 25 अगस्त 2016 को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था। इसमें पहले केवल 21 बैंक इससे जुड़े थे जिनकी संख्या बढ़कर अब 700 से अधिक हो गई है।

पिछले एक दशक में यूपीआई ट्रांजैक्शन में लगभग 13,000 गुना की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से लोगों को लेन देन की काफी बेहतर सुविधा मिली है और चम्बा जिला के लोग भी इसका भरपूर लाभ ले रहे हैं।

चम्बा निवासियों राकेश कुमार, अजय शर्मा, सोमी प्रकाश और सुरेन्द्र ठाकुर ने यू पी आई को लेन देन का एक बेहतर व सुरक्षित माध्यम बताया है। उनके अनुसार पहले पैसों के लेन देन के लिए बैंको के चक्कर लगाने पड़ते थे और घंटों कतारों में लगकर इंतजार करना पड़ता था लेकिन जब से यू पी आई लांच हुआ है तबसे ये कार्य काफी सरल हो गया है।

अब घर बैठे किसी भी समय देश के किसी भी कोने में एक क्लिक के माध्यम से पैसों का लेन देन किया जा सकता है। उन्होंने इस प्रणाली को हर किसी के लिए लाभदायक बताया।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।