यूसीसी को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने समिति से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज ने आज रायपुर में समान नागरिक संहिता-यूसीसी समिति के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टर सलीम राज ने समिति के सदस्यों को आम नागरिकों को यूसीसी के विभिन्न पहलुओं को समझाने सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित कराने का सुझाव दिया। सदस्यों ने राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से यूसीसी के ड्राफ्ट के लिए अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया।